मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में खेत की घेराबंदी के लिए लगाए नंगे बिजली तार की चपेट में युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से संदीप भुईयां की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान कार्रवाई करते हुए करीब 57 वर्षीय ललन भुईयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में संदीप के भाई वीरेंद्र भुईयां ने हत्या का आरोप लगाते हुए सुरेश भुईयां, कृष्णा भुईयां और ललन भुईयां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

फसल को नीलगाय से बचाने के लिए लगाया था नंगा तार

पुलिस जांच में सामने आया कि ललन भुईयां ने अपने खेत में मकई की फसल लगाई थी। फसल को नीलगाय से बचाने के लिए उसने सिंगल फेज बिजली कनेक्शन के खंभे और बिजली पोल के सहारे नंगे तार से खेत की घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन संदीप भुईयां इसी नंगे बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने ललन भुईयां की भूमिका को लेकर कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

नंगे बिजली तार से घेराबंदी नहीं करने की अपील

घटना के बाद पलामू पुलिस ने लोगों से खेत, जमीन या बाउंड्री की घेराबंदी के लिए बिजली के नंगे तार का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की घेराबंदी से इंसान के साथ-साथ जानवरों की भी जान जा सकती है। पुलिस ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए लोगों से बिजली के नंगे तार के इस्तेमाल से बचने की अपील की है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment