मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़िया में किराना दुकान पर फायरिंग, कर्मचारियों से मारपीट; CCTV खंगाल रही पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, इस घटना में दुकानदार के बाल-बाल बचने की बात सामने आई है।

4-5 बाइक सवार बदमाश दुकान पहुंचे

बताया गया कि करीब 4 से 5 बदमाश मोटरसाइकिल से किराना दुकान पर पहुंचे। दुकान में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के बाद उन्होंने फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से निकल गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल देखा गया।

CCTV फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पाकुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान संचालक और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे लूट का इरादा था या कोई अन्य कारण। मामले में आगे की जांच जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment