मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में जिला परिवहन पदाधिकारी बने निक्षय मित्र, 21 टीबी मरीजों को बांटा पोषक आहार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित ‘प्रोजेक्ट जागृति- बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ के तहत सदर अस्पताल, चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में टीबी मरीजों के लिए पोषक आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने निक्षय मित्र के रूप में 21 टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. मीना कालुंडिया भी मौजूद रहीं। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना है।

टीबी उपचार में पोषण को बताया महत्वपूर्ण

सिविल सर्जन डॉ. मीना कालुंडिया ने कहा कि टीबी के उपचार के दौरान नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र पहल समाज के विभिन्न वर्गों को टीबी मरीजों के सहयोग से जोड़ने का माध्यम है। सामूहिक सहभागिता से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और मजबूती मिल सकती है। जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि टीबी मरीजों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना सामूहिक जिम्मेदारी है। पोषक आहार के माध्यम से मरीजों को उपचार के दौरान जरूरी पोषण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट जागृति के तहत पोषण और जागरूकता पर जोर

प्रोजेक्ट जागृति के माध्यम से जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ टीबी मरीजों के पोषण, जागरूकता और सामाजिक सहयोग पर भी जोर दे रहा है। निक्षय मित्रों की सहभागिता के जरिए टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चाईबासा में खेल प्रतिभाओं का संगम, 17 एकलव्य विद्यालयों के 680 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल

चाईबासा में सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, DC मनीष कुमार ने पौधा और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

चाईबासा में PM पोषण योजना की समीक्षा, DC ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को 100% मध्याह्न भोजन देने का दिया निर्देश

मनोहरपुर में पिता को अस्पताल ले जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल

किरीबुरू में सेल अधिकारी के सरकारी आवास में चोरी, 10 लाख के जेवर समेत नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

चक्रधरपुर के विकास को गति देने में जुटे विधायक सुखराम उरांव, सड़क-बिजली-पेयजल से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

Leave a Comment