मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Asian Games: अमन सहरावत ने जीता 57 किग्रा कुश्ती का गोल्ड, उत्तर कोरिया के पहलवान को 11-7 से हराया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारत के स्टार पहलवान अमन सहरावत ने एशियन गेम्स में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। नागोया में खेले गए फाइनल में अमन ने उत्तर कोरिया के मौजूदा विश्व चैंपियन हान चोंग-सोंग को 11-7 से हराया।

फाइनल में पिछड़ने के बाद अमन ने की वापसी

फाइनल मुकाबले में अमन एक समय 6-7 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने मुकाबले के अंतिम चरण में वापसी करते हुए 11-7 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्होंने हांगझोउ एशियन गेम्स में जीते कांस्य पदक का रंग बदलकर इस बार स्वर्ण कर दिया। अमन ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐआल बेलोल्युब्स्की को 14-8 से हराया था। इससे पहले उन्होंने जापान के यामातो ओगावा और कजाखस्तान के नूरदानत ऐतानोव को भी हराया था।

कुश्ती में भारत का दूसरा स्वर्ण

अमन सहरावत का यह स्वर्ण एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती में भारत का दूसरा गोल्ड है। इससे पहले सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भी हैं। एशियन गेम्स में इस स्वर्ण के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पदक उपलब्धियों में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment