मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह पिकअप वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के समीप मालवाहक पिकअप वैन और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में हुई। मृतक की पहचान जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र के चुंगलखोर निवासी 24 वर्षीय विकास यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक शशिकांत वर्मा, निवासी सरिया, का इलाज चल रहा है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

गिरिडीह आ रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से गिरिडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह से बेंगाबाद की तरफ जा रही मालवाहक पिकअप वैन से सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

सदर अस्पताल में विकास यादव को मृत घोषित किया गया

सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने विकास यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं शशिकांत वर्मा का प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment