मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर निगम ने निकाला पैदल मार्च

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गिरिडीह नगर निगम की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टावर चौक स्थित पुराने नगर निगम परिसर से पैदल मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सफाई व्यवस्था में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

दुकानदारों और आम लोगों से स्वच्छता की अपील

पैदल मार्च शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार और नगर निगम के पदाधिकारियों ने दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और आम नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। लोगों से खुद स्वच्छ रहने के साथ परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया।

गांधी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर

महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम माना था। इसी संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त विजय कुमार बिरुआ, उपनगर आयुक्त समेत नगर निगम के कई अधिकारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे। नगर निगम की ओर से कहा गया कि शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए आगे भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment