मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में सामूहिक श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, DC ने लोगों से की सहभागिता की अपील

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत गुरुवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव समेत जिले के वरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान में हिस्सा लेकर साफ-सफाई की। अभियान के दौरान समाहरणालय परिसर से कचरे को हटाया गया और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में पौधारोपण भी किया गया। नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने भी श्रमदान में भाग लिया।

स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला

इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी अभियान या विशेष दिवस तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसे हर व्यक्ति को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। सामूहिक भागीदारी से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया जा सकता है।

घर और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता की अपील

डीसी ने जिलेवासियों से अपने घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कचरे का उचित प्रबंधन करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का भी आह्वान किया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर और हरित गिरिडीह के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment