मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JAC ने प्रमाण पत्रों में संशोधन की बढ़ाई अंतिम तिथि, अब 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्रों और अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों में संशोधन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2026 तक संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी।

2024 तक जारी दस्तावेजों में करा सकेंगे सुधार

JAC के आदेश के अनुसार, परिषद की स्थापना से लेकर वर्ष 2024 तक आयोजित परीक्षाओं से जुड़े जारी किए गए दस्तावेजों में संशोधन कराया जा सकता है। इसमें रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड, मार्क्सशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और ओरिजिनल सर्टिफिकेट शामिल हैं। परीक्षार्थी संबंधित दस्तावेजों में दर्ज नाम, जन्मतिथि या अन्य विवरणों में आवश्यक सुधार के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

31 दिसंबर के बाद आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

JAC ने स्पष्ट किया है कि संशोधन के लिए 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन जमा करना होगा। परिषद के मुताबिक यह परीक्षार्थियों को संशोधन का अंतिम अवसर दिया गया है। जो अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों में किसी तरह का संशोधन कराना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद संशोधन संबंधी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment