मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

RU में MD/MS परीक्षा फॉर्म के 6 दिन बाद ही एग्जाम, छात्रों ने 15 दिन का समय मांगा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची विश्वविद्यालय ने MD/MS वार्षिक परीक्षा-2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन परीक्षा की तारीखों को लेकर छात्रों में नाराजगी है। विश्वविद्यालय ने 28 सितंबर को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। विलंब शुल्क के साथ छात्र 1 अक्टूबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं परीक्षा का पहला पेपर 7 अक्टूबर से शुरू होना है।

फॉर्म जमा करने के बाद तैयारी के लिए कम समय

छात्रों का कहना है कि MD/MS जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने और परीक्षा शुरू होने के बीच सिर्फ कुछ दिनों का अंतर काफी कम है। उनका कहना है कि सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है और इसके करीब एक सप्ताह बाद ही परीक्षा शुरू हो रही है। छात्रों ने विश्वविद्यालय से कम से कम 15 दिन का समय देने की मांग की है, ताकि वे चारों पेपर की बेहतर तैयारी कर सकें। उनके अनुसार परीक्षा 7 से 15 अक्टूबर के बीच लगातार आयोजित होनी है और इसका सीधा असर तैयारी पर पड़ रहा है।

डोरंडा कॉलेज में होगा परीक्षा केंद्र

रांची विश्वविद्यालय की ओर से MD/MS वार्षिक परीक्षा के लिए डोरंडा कॉलेज, रांची को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि परीक्षा का परिणाम आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया और करियर के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में पर्याप्त तैयारी का समय मिलना जरूरी है। उनका आग्रह है कि विश्वविद्यालय परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर फॉर्म जमा करने और परीक्षा शुरू होने के बीच उचित अंतर रखे।

NEET-UG मेरिट लिस्ट में भी हुआ सुधार

इधर, JCECEB ने NEET-UG-2026 की द्वितीय चक्र ऑनलाइन काउंसलिंग की राज्य मेधा सूची में हुई गलती को सुधार दिया है।जानकारी के अनुसार मो. रज़ी अहमद का नाम पहले जूनियर मेडिकल ऑफिसर की सूची में क्रमांक-1 पर दर्ज हो गया था। उन्होंने BC-1 कोटे का दावा किया था, जबकि NEET-UG में उनका दर्जा सामान्य श्रेणी में था। बाद में रिकॉर्ड में सुधार करते हुए उनका नाम संबंधित सूची से हटाकर राज्य मेधा सूची में क्रमांक-445 पर शामिल किया गया और CMSL-445 के तहत आवंटन किया गया।विश्वविद्यालय की परीक्षा और JCECEB की मेरिट सूची से जुड़े बदलावों के बीच छात्रों की ओर से समय पर और स्पष्ट सूचना जारी करने की मांग भी उठ रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment