मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में दामाद पर सास और पत्नी पर हमला करने का आरोप, सास की मौत; पत्नी गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरों गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के दौरान हिंसा की घटना सामने आई। आरोप है कि गांव निवासी सज्जाद अंसारी के बेटे सलमान अंसारी ने अपनी सास और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सास हकीमन खातून की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और आरोपी की पत्नी अफसाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। अफसाना का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पारिवारिक विवाद के दौरान मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सलमान अंसारी ने घर में मौजूद अपनी सास और पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों के घायल होने के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने हकीमन खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अफसाना खातून का इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सलमान और अफसाना की शादी के बाद से ही पति-पत्नी और ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, घटना की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही नरकोपी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार टुडू, बेड़ो डीएसपी और बेड़ो इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद आरोपी सलमान अंसारी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना की जांच के लिए स्पेशल टीम और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना की पूरी वजह और विवाद के अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आ सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment