मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में 15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से धरना, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जमुआ प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सागर राणा, विश्वनाथ सिंह समेत अन्य आंदोलनकारी पिछले 66 दिनों से जमुआ अंचल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारियों ने प्रशासन के सामने 15 सूत्री मांगें रखी हैं। उनका कहना है कि मांगों का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।

मनरेगा बकाया भुगतान और पेयजल की मांग

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में जमुआ प्रखंड की सभी पंचायतों में मनरेगा सामग्री मद की बकाया राशि का भुगतान करना शामिल है। इसके अलावा सभी गांवों में जल-नल योजना के तहत नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उन्होंने खाद्यान्न की कथित कालाबाजारी की जांच कर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने और सभी योग्य लाभुकों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराने की भी मांग रखी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की मांग

जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की व्यवस्था करने की मांग भी आंदोलनकारियों ने उठाई है। इसके साथ ही मेदनीचपरखो पंचायत के गोविंदपुर गांव में संचालित लंगटा बाबा माइंस स्टोन की जांच कराने की मांग की गई है। जमुआ चौक की चारों सड़कों की मरम्मत और जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए बड़े नाले के निर्माण की मांग भी 15 सूत्री मांगों में शामिल है।

ग्रामीण जलापूर्ति और आंगनबाड़ी व्यवस्था में सुधार

आंदोलनकारियों ने खरगडीहा और कुरहोबिंदो ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के जरिए लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कर व्यवस्था में सुधार की मांग भी रखी गई है। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), प्राथमिक, मध्य, उच्च और प्लस-टू विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई है।

मईया सम्मान योजना से छूटे लाभुकों को जोड़ने की मांग

आंदोलनकारियों ने मईया सम्मान योजना से वंचित योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। खरगडीहा पंचायत के बेलकुण्डी गांव में त्रिवेणी नदी से पानी की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा जमुआ प्रखंड की सभी गैस एजेंसियों की जांच, खरगडीहा पावर हाउस में T.R.W. की व्यवस्था और क्षेत्र के सभी क्रशर की जांच कराने की मांग आंदोलनकारियों ने की है।

66 दिनों से जारी है अनिश्चितकालीन धरना

धरना दे रहे आंदोलनकारियों का कहना है कि 66 दिनों से आंदोलन जारी रहने के बावजूद उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराने की मांग की है। आंदोलनकारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक जमुआ अंचल कार्यालय परिसर में उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment