मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में पूर्व खिलाड़ी कोमल टोपनो की प्रथम पुण्यतिथि पर हॉकी प्रतियोगिता शुरू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : दिवंगत शारीरिक शिक्षक और राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी कोमल टोपनो की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को बरवाडीह प्रखंड के मोरवाई गांव स्थित चर्च मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन उनकी स्मृति में किया गया।

श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ

हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, फादर सुरेश बारला और पंचायत के मुखिया आशीष सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हॉकी गेंद को हिट कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उद्घाटन मुकाबला लोहरदगा और झरना की टीमों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

खेल और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले कोमल टोपनो के पैतृक आवास पर प्रार्थना सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। फादर राजेश बारला ने प्रार्थना कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने कोमल टोपनो के खेल और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। उनकी स्मृति में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के जरिए उनके खेल जीवन और योगदान को सम्मान दिया गया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment