मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राष्ट्रीय आदिवासी ओलंपियाड 2026: 29 नवंबर को परीक्षा, 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : देशभर के आदिवासी विद्यार्थियों को उनके इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, ज्ञान परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रथम राष्ट्रीय आदिवासी ओलंपियाड 2026 का आयोजन किया जा रहा है। ओलंपियाड की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के आदिवासी विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इस ओलंपियाड का आयोजन आदिवासी विजडम ट्रस्ट और टीम धुमकुड़िया की ओर से किया जा रहा है, जबकि Tribal Matrimony.com इसके सह-संचालन में शामिल है। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा।

इतिहास, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों पर आधारित होंगे सवाल

ओलंपियाड की थीम “The Intellectual Re-awakening of Adivasis” रखी गई है। परीक्षा में आदिवासी ज्ञान परंपरा, इतिहास, विरासत, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा साहित्य, कला, खेल, पारंपरिक भोजन, पर्यावरण, स्वशासन व्यवस्था, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व और सामान्य ज्ञान भी परीक्षा के प्रमुख विषयों में शामिल हैं। परीक्षा में संवैधानिक अधिकारों और कानून से जुड़े विषयों को भी शामिल किया गया है। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी विरासत और अधिकारों की जानकारी से जोड़ना है।

कई राज्यों में बनाए जा रहे परीक्षा केंद्र

राष्ट्रीय आदिवासी ओलंपियाड के लिए झारखंड के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम और अंडमान-निकोबार समेत विभिन्न राज्यों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को तैयारी पुस्तिका, प्रवेश पत्र और डिजिटल सहभागिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप, टैबलेट और मेरिट प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था की गई है। इच्छुक विद्यार्थी 31 अक्टूबर 2026 तक ओलंपियाड के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.adivasiolympiad.org का उपयोग किया जा सकता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment