मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में खेल प्रतिभाओं का संगम, 17 एकलव्य विद्यालयों के 680 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, तोरसिंदरी-खूंटपानी में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता के औपचारिक आगाज की घोषणा की। कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, बीडीओ धनंजय पाठक, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

17 एकलव्य विद्यालयों के करीब 680 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

सिंहभूम प्रमंडल के कल्याण विभाग द्वारा संचालित 17 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के करीब 680 छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एथलेटिक्स में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, 4×100 और 4×400 मीटर रिले, पैदल चाल, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और त्रिकूद जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के अलावा शतरंज, टेबल टेनिस और योग की स्पर्धाएं भी होंगी। वहीं बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी और हैंडबॉल के मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं।

खिलाड़ियों को मिला बेहतर प्रदर्शन का मंच

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता, अनुभव और खेल भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने का आह्वान किया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य आदिवासी छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment