मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू के चैनपुर में करमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 5 लोग, 4 शव बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : जिले के चैनपुर प्रखंड के बोकीया इलाके में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोयल नदी से सटे एक तालाब में डूबने से 5 लोगों की मौत की घटना सामने आई है। हादसे के बाद अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान नीतीश कुमार सिंह (18), अमित कुमार ठाकुर (22), राजा सिंह (12), विशाल पासवान (16) और हेमंत कुमार सिंह (8) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

करमा पूजा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, करमा पूजा के विसर्जन के लिए लोग तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पांच लोग पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और बचाव की कोशिश शुरू की गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अब तक चार शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है।

एक की तलाश जारी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना के बाद बोकीया इलाके में मातम का माहौल है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment