मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में करमा पूजा की तैयारी के बीच हादसा, पिकअप वैन की चपेट में आने से 4 साल के बच्चे की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रकस्कूट्टो गांव में करमा पूजा की तैयारी के बीच सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश मंडल के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार देर शाम सड़क किनारे खेल रहा हिमांशु तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आ गया। परिजनों के अनुसार, हिमांशु की तीन बहनें घर में करमा पूजा की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान बच्चा घर के बाहर सड़क के पास खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रही पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग हिमांशु को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

घटना से नाराज ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में सड़क जाम कर दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। ग्रामीणों ने वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। सूचना मिलने पर अहिल्यापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने पिकअप चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया।

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खां और ताराटांड़ थाना प्रभारी बुधेश्वर उरांव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment