मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में करमा पूजा के दौरान महिलाओं से छेड़खानी और फायरिंग का आरोप, 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र स्थित तेलियाडीह करमटोला गांव में करमा पूजा के दौरान महिलाओं से कथित छेड़खानी और फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 22 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे गांव की महिलाएं करमा पूजा कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज व छेड़खानी करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने जूते में छिपाकर रखे देशी कट्टे से फायरिंग की और दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर गांव की मोनिका देवी ने 23 सितंबर को मिर्जाचौकी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कांड संख्या 80/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

छापेमारी में दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए करण रिखीयासन और रामकुमार राय उर्फ रामा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है।

गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई

घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment