मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धुर्वा में घर में घुसकर कक्षा 6 की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में कक्षा 6 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को घर में अकेला पाकर अंदर घुसा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

21 सितंबर की शाम घर में अकेली थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, घटना 21 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। उस समय नाबालिग छात्रा घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर पहुंचा और बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद परिजन घर लौटे तो छात्रा ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन नाबालिग को लेकर विधानसभा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग के बयान समेत मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी युवक कथित तौर पर पहले भी नाबालिग के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका है। परिवार का आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

महिला पुलिस अधिकारी के सामने दर्ज हुआ बयान

डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि नाबालिग का बयान महिला पुलिस अधिकारी के सामने दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment