मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद के भूली मोड़ गोलीकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल; चार गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : भूली मोड़ गोलीकांड की जांच के दौरान धनबाद पुलिस की ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के दौरान जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 22 सितंबर को भूली रोड स्थित भूली मोड़ पर हुई फायरिंग की घटना में फहीम खान के भाई समेत तीन लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि भूली मोड़ गोलीकांड में शामिल आरोपी ईस्ट बसुरिया क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि टीम ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई।

दो आरोपी घायल, दो अन्य हथियार के साथ गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को गोली लगी। घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए जाने की भी जानकारी दी है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

भूली मोड़ फायरिंग में चंदन को मुख्य शूटर बताया

पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ गोलीकांड में चंदन ठाकुर को मुख्य शूटर बताया गया है, जबकि प्रिंस कुमार के बाइक चलाने की बात सामने आई है। पुलिस का आरोप है कि घटना के दौरान चंदन ने कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे।बुधवार रात हुई मुठभेड़ में चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगने की जानकारी दी गई है। दूसरे घायल आरोपी को भी अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य आरोपियों और हथियारों के बारे में पूछताछ

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए गोलीकांड में शामिल अन्य लोगों, कथित आपराधिक नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और तथ्य सामने आ सकते हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment