मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार सुबह धनबाद पहुंचे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल करीब 11 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डे पहुंचे, जहां जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

अधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत

बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब समेत अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल को बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

IIT-ISM के कार्यक्रमों में हुए शामिल

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से सीधे आईआईटी-आईएसएम के लिए रवाना हुए। यहां गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर और पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

एयरपोर्ट से IIT-ISM तक सुरक्षा के इंतजाम

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी-आईएसएम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे रूट पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रमुख चौक-चौराहों और कारकेड रूट पर निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग टीम को भी तैनात किया गया था। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रूट पर चिकित्सक दल और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment