मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में थाने से 50 मीटर दूर फर्नीचर दुकान में चोरी, नकदी-सामान ले गए बदमाश; आग भी लगाई

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनसार थाना से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित विश्वकर्मा फर्नीचर दुकान में सोमवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई। बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़ने के साथ करकट की छत को भी क्षतिग्रस्त किया। चोरी के बाद दुकान में आग लगाए जाने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी है। दुकान मालिक राम बाबू शर्मा के मुताबिक, देर रात दुकान से धुआं उठने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। वहां दुकान की करकट की छत टूटी हुई थी और अंदर आग लगी थी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

22 हजार रुपये नकद और मशीनें चोरी

दुकान की जांच करने पर करीब 22 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा मशीनें और अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है। मालिक के अनुसार, चोरी और आगजनी से लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति प्रभावित हुई है। कुछ मशीनें आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि अन्य सामान लेकर बदमाश फरार हो गए।

चोरी के बाद दुकान में आग लगाने की आशंका

घटना के तरीके को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि चोरी के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दुकान में आग लगाई गई। हालांकि, आग किसने और किस वजह से लगाई, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह धनसार पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें : रांची में जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या की, फावड़े से हमला करने का आरोप; खेत किनारे मिला शव

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। थाने के इतने करीब हुई वारदात से स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी है। व्यापारियों ने इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस चोरी और आगजनी दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment