मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

---Advertisement---

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच (Bernard Lynch) ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई। इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में सहयोग पर जोर

बैठक में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने युवाओं के कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में आपसी साझेदारी को लेकर चर्चा की। झारखंड के खनिज संसाधनों और निवेश से जुड़े विषय भी बैठक के एजेंडे में रहे। मिनरल्स सेक्टर के साथ-साथ निवेश के नए अवसरों और रणनीतिक साझेदारी की संभावनाओं को लेकर विचार साझा किए गए।

यह भी पढ़ें : अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले JMM नेता रिजवान क्रांतिकारी

संस्कृति, खेल और पर्यटन पर भी हुई बातचीत

मुलाकात के दौरान संस्कृति, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल ने आपसी हित वाले क्षेत्रों में संबंधों को और व्यापक बनाने पर विचार किया। बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर भी मौजूद रहीं।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment