मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में 21 सितंबर तक बारिश का दौर, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; रांची में यलो अलर्ट

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और रांची से होकर गुजर रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को रांची में 18 मिमी, सिमडेगा में 5 मिमी और देवघर में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में धुर्वा, हटिया, कोकर और कांके रोड समेत कुछ इलाकों में अचानक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी जमा हो गया और उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, रांची के कई इलाकों में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई।

17 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और तेज हवा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 सितंबर तक झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश पूरे राज्य में एक समान नहीं होगी। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है। बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

21 सितंबर तक रांची में रोजाना बारिश के आसार

रांची शहर और आसपास के क्षेत्रों में 21 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान रोजाना एक से दो बार बारिश हो सकती है। तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

रांची में 31.1, जमशेदपुर में 35.4 डिग्री तापमान

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान बढ़कर 35.4 डिग्री पहुंच गया। मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश के बावजूद राज्य के कई हिस्सों में दिन के तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : धनबाद में थाने से 50 मीटर दूर फर्नीचर दुकान में चोरी, नकदी-सामान ले गए बदमाश; आग भी लगाई

रांची में सामान्य से 13 फीसदी अधिक बारिश

रांची में 15 सितंबर तक 1056 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश से करीब 13 फीसदी अधिक है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार हवा में अधिक नमी और दोपहर के समय तापमान बढ़ने के कारण स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं। ये बादल पूरे शहर में फैलने के बजाय छोटे क्षेत्रों में केंद्रित हो रहे हैं। इसी वजह से एक इलाके में अचानक तेज बारिश होती है, जबकि कुछ दूरी पर बारिश नहीं होती। बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment