मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले JMM नेता रिजवान क्रांतिकारी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के युवा नेता और झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान क्रांतिकारी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को राज्यपाल के समक्ष रखा और इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।

SIR-2026 और छात्रवृत्ति के मुद्दे पर चर्चा

रिजवान क्रांतिकारी ने मुलाकात के दौरान विशेष रूप से SIR-2026 प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया। इसके अलावा अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति से संबंधित विषय पर भी राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक में इन मुद्दों के समाधान को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। रिजवान ने संबंधित विषयों को लेकर महासभा की ओर से अपनी चिंताओं से राज्यपाल को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में धनबाद की बड़ी छलांग, देश में 18वें स्थान पर

लोक भवन के मुख्य द्वार पर उर्दू नाम लिखने की मांग

मुलाकात के दौरान लोक भवन के मुख्य द्वार पर उर्दू में नाम दोबारा अंकित किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। इसे लेकर भी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी गई। रिजवान क्रांतिकारी ने कहा कि शिक्षा, सम्मान, अधिकार और प्रतिनिधित्व से जुड़े मामलों को लेकर झारखंड अल्पसंख्यक महासभा लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सवालों को सदन के साथ-साथ संवैधानिक संस्थाओं तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment