मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में बाइक चोरी करने पहुंचा युवक रंगे हाथ पकड़ा गया, CCTV से पहले ही हुई थी पहचान

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड में रविवार को बाइक चोरी करने पहुंचे एक युवक को स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले भी इसी इलाके से बाइक चोरी की घटना में शामिल था। उस वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थीं। मामले को लेकर 11 सितंबर को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जानकारी के अनुसार, रविवार को आरोपी एक बार फिर चंदौरी रोड पहुंचा और बाइक चोरी करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों की नजर उस पर पड़ गई। पिछली घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकानदारों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद लोगों ने शोर मचाते हुए युवक का पीछा किया। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दुकानदारों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

लोगों ने की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा

आरोपी के पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद कुछ आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक चोरी की इन घटनाओं में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह भी शामिल है या नहीं।

पिछली चोरी के बाद CCTV से हुई थी पहचान

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछली बाइक चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हो चुकी थी। रविवार को जब वह दोबारा उसी इलाके में पहुंचा, तो दुकानदारों ने उसे पहचान लिया और चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर बाइक चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment