मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : जिले के बड़कागांव स्थित त्रिवेणी सैनिक माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में मंगलवार को हादसा हो गया। माइंस में एक सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर विभूति साहू (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

गंभीर हालत में हजारीबाग किया गया था रेफर

हादसे के बाद घायल विभूति साहू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हालांकि, हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद माइंस में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

माइंस में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद माइंस में श्रमिकों की सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। माइंस जैसे संवेदनशील क्षेत्र में पैदल चलने वाले कर्मचारियों और भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जाती है। घटना के बाद माइंस परिसर में सुरक्षा मानकों, भारी वाहनों की आवाजाही और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जरूरत पर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment