मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में अखबार विक्रेता को कार में बैठाकर ले गए, पैसे-मोबाइल लूटकर डंपिंग यार्ड के पास छोड़ा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रातू थाना क्षेत्र में अखबार के पैसे लेने जा रहे एक विक्रेता को कार सवार तीन लोगों द्वारा जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके पास मौजूद पैसे और मोबाइल फोन लूट लिए और बाद में उसे डंपिंग यार्ड के पास छोड़ दिया। घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।

टेंडर देवी मंडप के पास कार में बैठाने का आरोप

पीड़ित के मुताबिक, वह काठीटांड़ से टेंडर बगीचा अखबार का पैसा लेने के लिए पैदल जा रहा था। इसी दौरान टेंडर देवी मंडप के पास एक कार पहुंची, जिसमें तीन लोग सवार थे। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसका मुंह बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने मदद के लिए शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन कार के शीशे बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर नहीं पहुंच सकी।

डंपिंग यार्ड के पास छोड़ा

पीड़ित के अनुसार, कार सवार उसे डंपिंग यार्ड के पास ले गए। वहां आरोपियों ने उसे छोड़ दिया और उसके पास मौजूद पैसे व मोबाइल फोन लेकर चले गए। इसके बाद वह पैदल तिलता चौक पहुंचा। घटना के संबंध में पीड़ित ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment