मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ, जजों की संख्या बढ़कर 16 हुई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (PDJ) मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने बुधवार, 23 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने तीनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आधिकारिक हाईकोर्ट सूचना के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:15 बजे परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित किया गया। इन तीन नियुक्तियों के बाद झारखंड हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 16 हो गई है। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 स्वीकृत पद हैं।

गढ़वा, साहिबगंज और डालटनगंज के PDJ रहे हैं तीनों जज

नवनियुक्त न्यायाधीशों में मनोज प्रसाद गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अखिल कुमार साहिबगंज के PDJ और राम शर्मा डालटनगंज के PDJ के पद पर कार्यरत रहे हैं। इन तीनों न्यायिक अधिकारियों की हाईकोर्ट में नियुक्ति को केंद्र सरकार ने अधिसूचित किया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर 2026 को हुई बैठक में तीनों अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश को मंजूरी दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।

शपथ के बाद अलग-अलग खंडपीठ में सुनवाई

शपथ ग्रहण के बाद तीनों नए न्यायाधीशों ने अलग-अलग खंडपीठ में मामलों की सुनवाई भी शुरू की। जस्टिस मनोज प्रसाद ने चीफ जस्टिस एमएस सोनक के साथ, जस्टिस अखिल कुमार ने जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के साथ और जस्टिस राम शर्मा ने जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय के साथ सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई की। शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीशों के अलावा कई अतिथि भी मौजूद रहे।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment