मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में करम डाल विसर्जन के दौरान हादसा, 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में करम डाल विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोरी सिंपी कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान दिलीप पासवान की बेटी सिंपी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करमा पूजा के बाद करम डाल को विसर्जित करने के लिए लोग नानी झरिया पहुंचे थे। इसी दौरान करम डाल बहाने के क्रम में सिंपी कुमारी पानी में डूब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

किशोरी के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की खबर फैलते ही परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। करम डाल विसर्जन के दौरान हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment