मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : जिले के रंका थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा रंका-चिनियां मुख्य सड़क पर माझीगांवा गांव के मेन रोड के पास हुआ। मृतक की पहचान रंका खुर्द के देशहवा टोला निवासी महेंद्र चंद्रवंशी, पिता बालगोबिंद राम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महेंद्र चंद्रवंशी माझीगांवा गांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर पुलिस घटनास्थल की जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच में लगी है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, महेंद्र चंद्रवंशी पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई बाइक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस हादसे के कारणों और बाइक सवार से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment