मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पुलिस एसोसिएशन और जयराम महतो के बीच बयानबाजी जारी, तबादले को लेकर विधायक के आरोप पर एसोसिएशन का पलटवार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जयराम महतो के एक इंटरव्यू में अधिकारियों के तबादले और कथित कमाई को लेकर दिए गए बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने उन पर तीखी टिप्पणी की है। एसोसिएशन की ओर से विधायक के बयान पर तंज कसते हुए संयम और आत्मचिंतन की बात कही गई है।

जयराम महतो ने अधिकारियों के तबादले को लेकर लगाए आरोप

इंटरव्यू के दौरान जयराम महतो ने आरोप लगाया कि आईएएस-आईपीएस स्तर के कुछ अधिकारी धनबाद, बोकारो, मधुपुर, रांची और जमशेदपुर जैसे जिलों में तबादले के लिए कथित तौर पर पैसे खर्च करते हैं। उन्होंने दावा किया कि किसी अधिकारी को एक साल तक ऐसी जगह काम करने का मौका मिले तो वह करोड़ों रुपये कमाकर घर लौटता है। विधायक ने यह भी कहा कि उनके पास सभी एसपी के कामकाज और कमाई से जुड़ा हिसाब है। उन्होंने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर वह एक-एक अधिकारी का हिसाब सार्वजनिक कर सकते हैं। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में इंटरव्यू में कोई दस्तावेज या ठोस प्रमाण सामने नहीं रखा गया है।जयराम महतो ने गरीब लोगों के बालू और कोयले के कारोबार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के सामने रोजगार का सवाल है और वह उनका समर्थन करेंगे, चाहे उनका काम वैध हो या अवैध। इसी दौरान उन्होंने खुद को ‘बागी विधायक’ बताते हुए कहा कि उन्हें जो करना है, कर सकते हैं।

पुलिस एसोसिएशन ने किया पलटवार

जयराम महतो का वीडियो सामने आने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश कुमार पांडेय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विधायक के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जिस व्यक्ति का मन और इंद्रियां उसके नियंत्रण में नहीं हैं, उसकी बुद्धि स्थिर नहीं रहती। एसोसिएशन की ओर से जारी प्रतिक्रिया में जयराम महतो को संबोधित करते हुए उनके बयान की भाषा पर भी सवाल उठाया गया। एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है और व्यक्ति को आत्मचिंतन करना चाहिए। पुलिस एसोसिएशन और जयराम महतो के बीच पिछले कुछ समय से बयानों को लेकर टकराव देखने को मिल रहा है। अब विधायक के ताजा आरोपों के बाद एसोसिएशन की प्रतिक्रिया से यह विवाद एक बार फिर चर्चा में है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जयराम महतो इन टिप्पणियों के जवाब में आगे क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment