मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से बाल अधिकार और बाल समस्याओं को लेकर बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकार, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों को प्रभावी बनाने में बालिकाओं और महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका पात्र लोगों को लाभ उठाना चाहिए।

समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रक्रिया समझाई

अर्चना ज्वाला ने बालिकाओं और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों में किन पदाधिकारियों और कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों का इस्तेमाल करने के लिए बालिकाओं को प्रेरित किया गया।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर चर्चा

जागरूकता कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अर्चना ज्वाला ने कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने के बजाय उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं और बालिकाओं को आवश्यकता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए काम करता है। कार्यक्रम में दीनबंधु, शिव कुमार, तबस्सुम, मुन्नो समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment