मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

वियतनाम में सड़क हादसे में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार ने वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची निवासी राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत दिवंगत के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। यह सहायता राशि श्रम मंत्री और राज्यसभा सांसद की उपस्थिति में परिवार को सौंपी गई। सरकार की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिला है।

वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में थे कार्यरत

जानकारी के अनुसार, रांची के कैलाश नगर निवासी राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वहीं एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों ने पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए राज्य सरकार से मदद की अपील की थी।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने की त्वरित पहल

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष सक्रिय हुआ। विदेश मंत्रालय और वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। इसके बाद राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर हनोई से कोलकाता एयरपोर्ट लाया गया। वहां से रांची जिला प्रशासन ने नि:शुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था कर शव को सम्मानपूर्वक उनके पैतृक आवास तक पहुंचाया।

5 अक्टूबर को पहुंचा था पार्थिव शरीर

सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 5 अक्टूबर को पार्थिव शरीर रांची लाया गया। राज्य सरकार ने न केवल शव को स्वदेश लाने में सहयोग किया, बल्कि अनुदान योजना के तहत आर्थिक सहायता देकर परिवार को राहत पहुंचाने का प्रयास भी किया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment