मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

IND vs WI T20: आज रांची पहुंचेगी भारत-वेस्टइंडीज टीम, कल JSCA स्टेडियम में अभ्यास

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए बुधवार शाम रांची पहुंचेंगी। दोनों टीमें दोपहर करीब 3:30 बजे लखनऊ से रांची पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सीधे होटल ले जाया जाएगा। मुकाबले से एक दिन पहले 8 अक्टूबर को दोनों टीमें JSCA स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। मैच को लेकर रांची में क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है। मैच के टिकटों की बिक्री हो चुकी है। मंगलवार को भी करीब 10,200 टिकट बिके।

ऑनलाइन टिकटों की बिक्री जारी

JSCA के उपाध्यक्ष संजय पांडेय के मुताबिक बुधवार को ऑफलाइन टिकटों की बिक्री नहीं होगी, हालांकि ऑनलाइन टिकटों की बिक्री जारी रहेगी। रांची के क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी ईशान किशन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को देखने का मौका मिल सकता है।

JSCA में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड

रांची के JSCA स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक 4 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 3 में जीत दर्ज की है।

  • 2016: श्रीलंका को 69 रन से हराया।
  • 2017: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की।
  • 2021: न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया।
  • 2023: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से शिकस्त दी।

रेडिशन ब्लू में ठहरेंगे खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहरेंगे। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए झारखंड की पारंपरिक लोटा-पानी रस्म की तैयारी की गयी है। होटल में खिलाड़ियों के लिए झारखंड के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे। मेन्यू में धुस्का और झारखंडी मटन जैसे स्थानीय पकवान शामिल किए गए हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment