मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भारत-वेस्टइंडीज टी-20: रांची में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर रांची में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के साथ सामान्य वाहनों के परिचालन पर भी प्रतिबंध लगाया है। यह ट्रैफिक व्यवस्था 9 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से मैच समाप्त होने तक लागू रहेगी। वहीं, भारी और मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रोक रहेगी।

इन मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

शालीमार चौक से जेएससीए स्टेडियम के नॉर्थ गेट तक सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आइलैक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज और अरगोड़ा चौक के आसपास भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा।सुजाता चौक, अरगोड़ा और कडरू की ओर से स्टेडियम जाने वाले सामान्य वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। दर्शकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने के बाद पैदल स्टेडियम जाने की व्यवस्था की गई है।

दर्शकों के लिए यहां होगी पार्किंग

मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें सखुआ बागान के पास, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, डीएवी स्कूल मैदान, जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग, मियां मार्केट तीन मुहाना, संत थॉमस स्कूल के पास, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और हेलीपैड मैदान शामिल हैं। नया सराय रिंग रोड की तरफ से आने वाले दर्शक अपने वाहन हाईकोर्ट के सामने स्थित हेलीपैड मैदान में पार्क कर सकेंगे। यहां से तिरिल मोड़ और जेएससीए नॉर्थ गेट होते हुए पैदल स्टेडियम पहुंचा जा सकेगा। वहीं, वीवीआईपी पास वाले वाहनों के लिए शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होते हुए स्टेडियम के नॉर्थ गेट के पास स्थित वीआईपी पार्किंग तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।

9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी और मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रिंग रोड का इस्तेमाल करना होगा। शहर में पहले से लागू सामान्य नो-एंट्री व्यवस्था भी जारी रहेगी।

रातू-मांडर और चान्हो जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट

रातू, मांडर और चान्हो की ओर जाने वाले वाहन पार्किंग स्थल से तिरिल-कुटे-नवाटोली होते हुए नयासराय और फिर रिंग रोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसी तरह नगड़ी, इटकी और बेड़ो जाने वाले वाहन तिरिल, कुटे और नवाटोली होते हुए नयासराय से रिंग रोड पकड़ सकते हैं। कांके, पिठोरिया और ओरमांझी की ओर जाने वाले लोगों के लिए नयासराय-रिंग रोड-तिलता चौक होकर आगे जाने की व्यवस्था की गई है।

नामकुम और सिल्ली जाने वालों को इस रास्ते से जाना होगा

नामकुम, टाटीसिलवे, सिल्ली और मुरी की ओर जाने वाले वाहन झारखंड मंत्रालय, तुपुदाना और रिंग रोड होते हुए नामकुम की तरफ जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मैच के दौरान अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment