मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में सगाई के बाद शादी से इनकार का आरोप, युवती ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट की जांच में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : न्यू पुंदाग ओपी क्षेत्र के श्रीराम पथ स्थित एक मकान में विजयश्री नायक नाम की युवती की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। वह बेंगलुरु की एक कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थी। मामले में युवती के पिता विजय शंकर नायक की शिकायत पर पुंदाग ओपी में अंजन चौधरी समेत तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत केस दर्ज किया है।

शादी की बातचीत के बाद मंगेतर के इनकार का आरोप

पिता की शिकायत के अनुसार, विजयश्री और अंजन चौधरी की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। शादी के सिलसिले में विजयश्री और उसके परिजन अंजन की बहन के घर हैदराबाद भी गए थे। इसके बाद विजयश्री बेंगलुरु लौट गयी थी। शिकायत में आरोप है कि 14 सितंबर 2026 को अंजन ने फोन कर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद विजयश्री ने रिश्ता बनाए रखने और शादी बचाने के लिए कई बार अंजन को समझाने का प्रयास किया। उसकी बहन ने भी अंजन से बात की, लेकिन आरोप के मुताबिक वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

पिता ने भी फोन पर की लंबी बातचीत

पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक, विजयश्री के पिता ने 17 सितंबर की रात अंजन से करीब 1 घंटा 22 मिनट तक फोन पर बातचीत की। उन्होंने शादी के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि अंजन अपने फैसले पर कायम रहा। पिता का कहना है कि इसके बाद विजयश्री काफी तनाव में रहने लगी थी। शिकायत में अंजन और उसके परिवार की ओर से कथित मानसिक दबाव और दहेज की मांग के आरोप भी लगाए गए हैं। पिता के मुताबिक, उन्होंने अंजन के माता-पिता ललन प्रसाद चौधरी और रीता चौधरी से भी बात कर मामले को संभालने की कोशिश की थी।

18 सितंबर को बेंगलुरु से रांची लौटी थी युवती

शिकायत के अनुसार, तनाव के बीच विजयश्री ने बेंगलुरु से रांची आने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद वह 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे रांची पहुंची। इसी दिन उसकी छोटी बहन भाग्यश्री नायक पुणे गयी थी। रात में उसने विजयश्री को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाने पर उसने पिता को इसकी जानकारी दी और घर जाकर देखने को कहा। इसके बाद पिता करीब सुबह 4 बजे घर पहुंचे, जहां विजयश्री का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कथित सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा

विजयश्री के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट की प्रति उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने नोट की मूल प्रति बरामद कर हस्तलेख की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों, घटनाओं और कथित पैसों या दहेज की मांग का उल्लेख है, उनकी निष्पक्ष जांच की जाए।

शादी की तैयारी के लिए दिए गए थे एक लाख रुपये

पिता के आवेदन में शादी की तैयारियों से जुड़े खर्च का भी उल्लेख है। उनके अनुसार, शादी की तैयारी के लिए Google Pay के जरिए एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। इसके बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन बाद में रिश्ता टूटने की स्थिति बन गयी। पिता ने आरोप लगाया है कि कथित दहेज मांग, मानसिक दबाव और शादी से इनकार के कारण उनकी बेटी तनाव में थी। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

तीन नामजद, एक अज्ञात के खिलाफ FIR

पुंदाग ओपी में दर्ज FIR संख्या 302/2026 में अंजन चौधरी, ललन प्रसाद चौधरी और रीता चौधरी को नामजद किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच एसआई बुलेट गोराई को सौंपी गयी है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, कथित सुसाइड नोट और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment