मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के 3 आरोपी घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : दिनेश यादव हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश के दौरान सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मंगलवार देर रात हुई फायरिंग में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल से तीन सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और एक पिट्ठू बैग बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बैग में बड़ी संख्या में कारतूस मिले हैं।

दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में थी पुलिस

पुलिस के अनुसार, 6-7 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे जिला आसूचना इकाई (DIU) को सूचना मिली थी कि दिनेश यादव हत्याकांड का आरोपी सुनील कुशवाहा अपने साथियों के साथ रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के बाद आसपास के थानों को अलर्ट किया गया। रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, DIU की टीम और हत्याकांड की जांच के लिए गठित SIT ने रीगा-परसौनी मार्ग पर गश्त शुरू की। इसी दौरान रेवासी-भगवानपुर बॉर्डर के पास एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि बाइक गिरने के बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें तीनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से ही तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और एक पिट्ठू बैग बरामद किया। बैग से बड़ी संख्या में कारतूस मिलने की भी जानकारी पुलिस ने दी है।

तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सुनील कुशवाहा, बेलसंड थाना क्षेत्र के मणि कुमार और गाढ़ा थाना क्षेत्र के इंदल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों का लूट और हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि दिनेश यादव हत्याकांड में उनकी क्या भूमिका थी और इस मामले में उनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस हथियारों की सप्लाई और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment