मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत, घर से पिस्टल बरामद; जांच में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : नवाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर जीत चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को घर के अंदर ही गोली लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद की है, जिसे प्रारंभिक जांच में अवैध हथियार बताया जा रहा है।

घर के अंदर गोली लगने से हुई मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद नवाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद पिस्टल को जब्त कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को गोली कैसे लगी और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

नवाबाजार थाना अधिकारी संजय यादव ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने हथियार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment