मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, Xylo कार में लादकर हुए फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर में चोरों ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के बाहर लगे SBI के ATM को पांच चोरों ने रात के अंधेरे में निशाना बनाया। चोरों ने पहले ATM का शटर तोड़ा और फिर पूरी मशीन को ही उखाड़ लिया। इसके बाद ATM को Xylo कार में लादकर सभी मौके से फरार हो गए। चोरी का तरीका देखकर ऐसा लग रहा था कि चोर किसी सामान को वाहन में लादकर ले जा रहे हों। पूरी ATM मशीन को उखाड़कर ले जाने की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सुबह ATM गायब मिला तो मचा हड़कंप

सुबह स्थानीय लोगों ने ATM का शटर टूटा देखा। जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो पूरी ATM मशीन ही गायब थी। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, पांच अपराधियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और ATM मशीन को उखाड़कर Xylo कार में लादकर फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद देवघर पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए पांचों आरोपियों की पहचान करने के साथ उस Xylo कार का पता लगाने में जुटी है, जिसका इस्तेमाल ATM ले जाने में किया गया। इसके अलावा वारदात के बाद चोर किस रास्ते से फरार हुए, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment