मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर के गुप्ता लॉज में देह व्यापार का आरोप, संचालक समेत 2 गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची स्थित सब्जी मंडी के गुप्ता लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लॉज में छापेमारी कर संचालक मानिक साह और सह-संचालक नारायण तंतुबाई को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

लॉज में बाहर से महिलाओं को बुलाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गुप्ता लॉज में बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसके अलावा लॉज में संदिग्ध गतिविधियों और कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के जुटने की सूचना भी पुलिस को मिली थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने लॉज में छापेमारी की। गिरफ्तार मानिक साह मानगो के कालिकानगर का रहने वाला है, जबकि नारायण तंतुबाई सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र का निवासी है। मामले में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के बयान पर दोनों आरोपियों के अलावा बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी निवासी कंचन कुमारी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कमरों से महिलाओं के कपड़े और अन्य सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉज के कमरों की तलाशी ली। इस दौरान महिलाओं के कपड़े, बीयर की बोतलें, सिगरेट, मोबाइल फोन, माचिस समेत अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने लॉज के एंट्री रजिस्टर की भी जांच की। जांच में कई प्रविष्टियां अधूरी मिलीं और लॉज में आने-जाने वाले लोगों का पूरा ब्योरा दर्ज नहीं पाया गया।

लॉज में कब से चल रहा था कथित कारोबार, जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लॉज में कथित अनैतिक गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें कितने लोग शामिल थे। लॉज में आने-जाने वाले लोगों की पहचान के साथ अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment