मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छतरपुर में दागी परेड और क्राइम मीटिंग, 22 दागियों से पूछताछ; अपराधियों पर निगरानी के निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू के छतरपुर अनुमंडल में पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर दागी परेड और क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के कार्यालय में आयोजित दागी परेड में अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चिन्हित 22 दागी शामिल हुए। एसडीपीओ ने इस दौरान सभी से उनकी वर्तमान गतिविधियों और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने उन्हें किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने और अपराधियों को किसी तरह का सहयोग या संरक्षण नहीं देने की हिदायत दी।

दागियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

पुलिस ने दागी परेड में शामिल लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि यदि भविष्य में किसी आपराधिक गतिविधि में उनकी संलिप्तता सामने आती है या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से दागियों का नियमित सत्यापन करने और उनकी गतिविधियों की निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

लंबित मामलों और फरार अपराधियों की हुई समीक्षा

दागी परेड के बाद एसडीपीओ कार्यालय में क्राइम मीटिंग हुई। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में लंबित कांडों, वारंट और कुर्की की कार्रवाई, फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और गंभीर मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली गई। एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और गश्ती बढ़ाने पर जोर

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने को कहा। साथ ही लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्ती और वाहन जांच को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को दागी और सक्रिय अपराधियों पर लगातार नजर रखने तथा जरूरत के अनुसार निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। अपराध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment