Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : शहर थाना क्षेत्र के रामनगर के समीप रेलवे ट्रैक से शुक्रवार रात एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रामनगर कांदू मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजकुमार राम के पुत्र धीरज कुमार (25) के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।
रात करीब 2 बजे रेलवे ट्रैक पर मिला शव
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 2 बजे रामनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं, कई पहलुओं पर जांच
पुलिस के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही धीरज कुमार की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



















