मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बूटी क्रिकेट क्लब की वर्षा कुमारी का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी वर्षा कुमारी का चयन बीसीसीआई अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप (टी-20) के लिए झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। वर्षा की इस उपलब्धि से क्लब और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को वर्षों की मेहनत, समर्पण और लगातार बेहतर प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

हजारीबाग की खिलाड़ी हैं वर्षा

वर्षा कुमारी हजारीबाग जिले से क्रिकेट खेलती हैं। जिला स्तरीय मुकाबलों और राज्य स्तरीय कैंप में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें झारखंड अंडर-19 टीम में जगह दी है। अब वह बीसीसीआई अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बूटी क्रिकेट क्लब की एक और उपलब्धि

बता दें कि इसी वर्ष बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन अंडर-19 महिला इंडिया टीम के लिए हुआ था। पलक वर्तमान में भी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में वर्षा का चयन क्लब के लिए एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

सम्मानित कर दी गई शुभकामनाएं

वर्षा कुमारी के चयन पर बूटी क्रिकेट क्लब के कोच कुमार पंचीत महतो ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके पिता वीरेंद्र कुमार, माता बेबी देवी, बूटी गांव के मुखिया जुगुन मुंडा समेत कई गणमान्य लोगों और क्लब सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्लब से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि वर्षा आने वाले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड और अपने जिले का नाम रोशन करेंगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment