मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Ranchi News: मतदाता सूची में नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मतदाता सूची में नामों के कथित विलोपन को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को रांची में विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए कथित रूप से मतदाता सूची से हटाए गए वोटरों को ‘भूत’ के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनका पुतला भी फूंका गया।

मताधिकार प्रभावित करने का लगाया आरोप

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के संशोधन के नाम पर बड़ी संख्या में वैध भारतीय नागरिकों के नाम हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता कुमार राजा ने कहा कि पार्टी को अवैध या विदेशी नागरिकों के नाम हटाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाता है तो इसका विरोध किया जाएगा।

कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

झारखंड में 29 लाख नाम हटने का दावा

कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने दावा किया कि झारखंड में करीब 29 लाख और देशभर में लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम अब तक मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि गरीब और वंचित वर्गों के मताधिकार की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। पार्टी नेताओं ने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची से जुड़े मामलों की पारदर्शी समीक्षा करने और पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित करने की मांग की।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment