मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

फिर टली झारखंड कैबिनेट की बैठक, CM हेमंत सोरेन की मां की तबीयत खराब

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार की बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गई। बैठक दोपहर 3 बजे प्रस्तावित थी। यह बैठक करीब 40 दिनों बाद होने वाली थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले की उम्मीद थी।

हेमंत सोरेन की मां की तबीयत खराब होने की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण कैबिनेट की बैठक स्थगित की गई है। हालांकि, सरकार की ओर से बैठक स्थगित किए जाने के कारण और नई तारीख को लेकर फिलहाल विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बैठक में कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के साथ उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना थी। अब बैठक स्थगित होने के बाद इन प्रस्तावों पर निर्णय के लिए नई तारीख का इंतजार करना होगा।

25 सितंबर की बैठक भी हुई थी स्थगित

इससे पहले 25 सितंबर को प्रस्तावित झारखंड कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई थी। लगातार दूसरी बार बैठक टलने के बाद अब नई तारीख को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment