मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर पाकुड़ में पौधारोपण और मैराथन का आयोजन, अधिकारियों ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधारोपण, मैराथन दौड़, स्वच्छता अभियान और वॉल पेंटिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें :लालू-राबड़ी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, Z+ सुरक्षा हटाई गई

अधिकारियों ने किया पौधारोपण

वन विभाग की ओर से अनुमंडल कार्यालय परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार चंद्रा, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने पौधारोपण में भाग लिया। इसके अलावा सिद्धू-कान्हू मुर्मू पार्क परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वॉल पेंटिंग के जरिए बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, हरियाली और जल संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित मैराथन दौड़ को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ वीआईपी रोड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ वन प्रमंडल कार्यालय तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

डीसी ने की अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और जल संरक्षण को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार चंद्रा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे प्रयास भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/bihar-lalu-prasad-rabri-devi-security-z-plus-withdrawn/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment