मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर KGBV जयनगर में जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए गए अधिकार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर को बनवासी विकास आश्रम, कोडरमा की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), जयनगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को बालिका अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, लैंगिक भेदभाव और बालिकाओं के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के शोषण के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने उन्हें अपने अधिकारों को समझने और किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

बाल विवाह और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ जागरूकता

कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा जारी रखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या असुरक्षित परिस्थिति का सामना करने पर छात्राएं किसी विश्वसनीय व्यक्ति या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दें। इस दौरान छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे सहायता प्राप्त कर सकें।

बालिकाओं को समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी

अभियान में यह संदेश दिया गया कि बालिकाओं को समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल विवाह और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए परिवार, विद्यालय, समुदाय और संबंधित विभागों के बीच समन्वय जरूरी है। कार्यक्रम में KGBV जयनगर की प्रभारी प्राचार्य, शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर CSW सुधीर कुमार राणा और सुजीता कुमारी भी मौजूद थीं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment