मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा के सिविल सर्जन पर नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार पर एक नाबालिग बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मामले में महिला थाना में शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हजारीबाग की रहने वाली नाबालिग इलाज के सिलसिले में सिविल सर्जन के संपर्क में आई थी।

महिला थाना में शिकायत, पुलिस कर रही जांच

मामले को लेकर पुलिस की ओर से पूछताछ किए जाने की जानकारी मिली है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, डॉ. अनिल कुमार को तिलैया डैम थाना में रखे जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की

इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक ने फिलहाल सिविल सर्जन की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। एसपी के अनुसार, मामले में पूछताछ की जा रही है। ऐसे में गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment