मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Bokaro News: पूर्व मुखिया गुड़िया देवी लापता, बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थीं

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : जिले के कसमार प्रखंड स्थित जानकुदर गांव की पूर्व मुखिया भानू वाला देवी उर्फ गुड़िया देवी (42) के लापता होने से परिजन परेशान हैं। वह गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे कसमार स्थित एसबीआई बैंक जाने की बात कहकर ऑटो से घर से निकली थीं। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार, वह न तो बैंक पहुंचीं और न ही घर वापस लौटीं। काफी तलाश के बाद परिवार ने कसमार पुलिस को इसकी सूचना दी।

पति से एक दिन पहले हुई थी बातचीत

गुड़िया देवी टांगटोना पंचायत की पूर्व मुखिया हैं। उनके पति संतोष कुमार ने बताया कि वह काम के सिलसिले में बाहर रह रहे हैं। बुधवार को उनकी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी और उस समय सबकुछ सामान्य था। अगले दिन उनके लापता होने की जानकारी मिली। परिजनों के मुताबिक, गुड़िया देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उनके अचानक लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

पुलिस ने सभी थानों को भेजी सूचना

मामले की जानकारी मिलने के बाद कसमार पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुंदन कुमार के अनुसार, जिले के सभी थानों को गुड़िया देवी के लापता होने की सूचना भेजी गई है। उनकी तस्वीर और गुमशुदगी से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की जा रही है, ताकि उनकी तलाश में मदद मिल सके। पुलिस उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने के साथ लापता होने के कारणों की भी जांच कर रही है। फिलहाल गुड़िया देवी का कोई सुराग नहीं मिला है। यदि किसी व्यक्ति को भानू वाला देवी उर्फ गुड़िया देवी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह कसमार पुलिस या उनके परिजनों को सूचना दें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment