मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो : कोतरे बसंतपुर पंचमो परियोजना पर DC सख्त, खनन से खदान बंदी तक का रोडमैप मांगा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : कोतरे बसंतपुर पंचमो परियोजना को लेकर बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित कंपनी को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने खनन गतिविधियों से लेकर खदान बंदी, पुनर्वास और क्षेत्र के विकास तक की विस्तृत कार्ययोजना निर्धारित समयसीमा के साथ प्रस्तुत करने को कहा है। मंगलवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में एमएस केबीपीएमपीएल और सीसीएल की परियोजना को लेकर समन्वय बैठक हुई। इसमें भूमि सत्यापन, रैयतों के हित, रोजगार, मुआवजा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

खनन से खदान बंदी तक की योजना मांगी

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि परियोजना से जुड़े प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट समयसीमा तय होनी चाहिए। इससे संबंधित मामलों में समय पर निर्णय लेने और परियोजना से प्रभावित रैयतों को सही जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कंपनी को सभी जरूरी बिंदुओं को शामिल करते हुए विस्तृत कार्ययोजना समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

पुनर्वास और क्षेत्र के विकास पर जोर

उपायुक्त ने खदान बंद होने के बाद पुनर्वास और क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं का पूरा विवरण देने को कहा। उन्होंने कार्ययोजना में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि खदान बंदी के बाद प्रभावित लोगों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर उचित निर्णय लिया जा सके।

रैयतों के हित, रोजगार और मुआवजे पर चर्चा

समन्वय बैठक में भूमि सत्यापन, रैयतों के हितों की सुरक्षा, रोजगार और मुआवजे से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने इन विषयों पर समयबद्ध प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया, ताकि परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं का निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान किया जा सके।

बैठक में ये अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, वन विभाग के संलग्न पदाधिकारी संदीप शिंदे, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार और एपीआरओ अविनाश कुमार उपस्थित थे। इसके अलावा कंपनी के प्रतिनिधि और संबंधित रैयत भी बैठक में शामिल हुए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment